Uncategorized

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संघ की बैठक संपन्न

कोरबा, (शिवशंकर जायसवाल )

2/11/25 दिन रविवार को अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संघ के तत्वावधान में पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ए के गुरुकुल कालेज देलवाडीह में 12 बजे संपन्न हुई। बैठक में जिले के विभिन्न निजी विद्यालयों के प्राचार्य, संचालक एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, छात्र हितों की रक्षा एवं संगठन के भावी कार्यों की रूपरेखा तैयार करना रहा।

बैठक के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। इसमें आगामी समय में यूनियन द्वारा सभी पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही *जिले के निजी शिक्षण संस्थानों में उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने हेतु Best School Award, Best Student Award तथा Best Principal Award* के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ करने का भी निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अक्षय कुमार दुबे ने संबोधित करते हुए आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना, शिक्षकों को एक सशक्त मंच प्रदान करना तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयास करना है।

 

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी कार्यक्रम के लिए सभी पदाधिकारियों को उनका कार्यभार सौंपा गया, जिससे संगठनात्मक कार्य योजनाओं को प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जा सके।

 

बैठक में यह भी चर्चा हुई कि आने वाले समय में संघ शिक्षा के क्षेत्र में नई नीतियों और नवाचारों पर कार्य करेगा, जिससे छात्रों को बेहतर शिक्षा वातावरण मिल सके।

 

संगठन के सभी सदस्यों ने एकजुट होकर संघ को और मजबूत बनाने तथा शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया। बैठक सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

बैठक में सचिव संदीप केसरवानी, राजकुमार , राकेश दुबे, आलम सर, आशुतोष धनोदिया , शिवशंकर जायसवाल, धर्म नारायण तिवारी, रमेश तिवारी,रंजिता महंत ने भी अपना अपना विचार व्यक्त किए। अमित सिंह, डहरवाल, आशा यादव पूजा मिश्रा, रंजिता महंत, रंजू लता कश्यप अनीता जायसवाल,राधेश्याम मनहर,नरेश केवट, के एल देवांगन, का अथक सहयोग रहा ।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button