कटघोरा नगर पालिका चुनाव: अध्यक्ष पद की जंग हुई दिलचस्प

कटघोरा (सत्यम जायसवाल) नगर पालिका परिषद कटघोरा में अध्यक्ष पद के लिए चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी से आत्माराम पटेल, कांग्रेस से राज जायसवाल और निर्दलीय उम्मीदवार कोमल जायसवाल (गिलास छाप) मैदान में हैं। तीनों प्रत्याशी पूरी ताकत के साथ प्रचार में जुटे हुए हैं और जनता के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। आत्माराम पटेल भारतीय जनता पार्टी की ओर से सुशासन और विकास के वादे के साथ जनता से समर्थन मांग रहे हैं, जबकि राज जायसवाल कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए बदलाव की बात कर रहे हैं। वहीं, कोमल जायसवाल निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नई सोच और स्थानीय मुद्दों को चुनावी केंद्र बना रहे हैं।

चुनाव को लेकर नगर में चर्चाओं का दौर जारी है। समर्थकों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी जा रही है, और जनता भी यह तय करने में जुटी है कि इस बार कटघोरा की कमान किसके हाथों में होगी। आत्माराम पटेल अपने अनुभव और संगठन की मजबूती पर भरोसा कर रहे हैं, जबकि राज जायसवाल कांग्रेस के परंपरागत वोट बैंक को साधने में लगे हैं। वहीं, कोमल जायसवाल क्षेत्रीय जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर चुनावी समीकरण को बदलने की कोशिश कर रहे हैं।
आगामी दिनों में प्रचार और तेज होने की संभावना है। जनसभाएं, रैलियां और डोर-टू-डोर कैंपेन अपने चरम पर पहुंच रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता किसे अपने नगर का नया अध्यक्ष चुनती है। मतदाताओं की चुप्पी और चुनावी समीकरणों में बदलाव किसी भी उम्मीदवार की जीत या हार तय कर सकता
है।





