Uncategorized

लायंस क्लब दुर्ग सिटी द्वारा शिक्षक दिवस अवसर पर 50 शिक्षको किया गया सम्मान

दुर्ग – सेवा परमोधर्म की भावना के साथ लायंस क्लब दुर्ग सिटी द्वारा 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक शाला सेक्टर 4 के शिक्षकों,प्रिंसिपल श्रीमती संगीता पवार ,शाला समिति के अध्यक्ष पांडे ,सचिव नायडू ,कोषाध्यक्ष अनिल त्रिपाठी,अतुल शाला समिति के अन्य मेंबर्स को मिलाकर 50 शिक्षकों का सम्मान शॉल,मोमेंटो भेंटकर किया*लायन अध्यक्ष सुमन पांडे ने उपस्थित सभी शिक्षक एवम लायन साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज आप सभी का सम्मान करते हुए वंदन गुरु को गुरु सत्ता को जिनसे शिक्षा हमने पाई श्रद्धा एवं प्रज्ञा से युक्त है उनकी सत्ता सबने गाई यह हमारा सौभाग्य है कि हमे ऐसे गुरूजनों का सम्मान करने का अवसर मिला।*प्राचार्य संगीता पवार ने अपने उद्बोधन में लायंस क्लब को सर्वश्रेष्ठ सेवा भावी संस्था बता कर अध्यक्ष सुमन पांडे के कार्यो की सराहना की विद्यालय के समिति के सभी पदाधिकारीगण एवं आचार्यो ने सभा को संबोधित किया और क्लब के कार्यो की सराहना कीमंच संचालन लायंस अनिता तिवारी एवम एम जेएफ़ लायंस रौनक जमाल ने किया।इस अवसर पर अध्यक्ष सुमन पांडे द्वारा पर्यावरण संरक्षण के तहत कपड़े के थैले बनवाकर बांटे गए।आभार करते हुए सचिव लायंस रश्मि अग्रवाल ने कहा कि गुरु गोविंद दोऊ खड़े,काके लागू पाय।बलिहारी गुरु आपको, गोविंद दियो बताए जिनकी एसी महिमा उन गुरुओं का सम्मान करते हुए हम अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कार्यक्रम प्रभारी लायंस पुरुषोत्तम टावरी थेइस अवसर पर अध्यक्ष लायन सुमन पांडे,सचिव लायन रश्मि अग्रवाल,पीएमजीफ सतीष चंद सुराना,लायन एस पी एस दुलई,लायन अमर सिंह गुप्ता,लायन पुरुषोत्तम टावरी, एमजीएफ लायन रौनक जमाल लायन कैलाश जैन बरमेचा,लायन अनिता तिवारी,लायन सुनील अग्रवाल,लायन महमूद हिरानी,किरण,पिंकी,गुड़िया मानिकपुरी,प्रीति,कमलजीत सोनू,अमृता, संदीपा,सुचित्रा,संगीता उपस्थित थे।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button