दुर्ग

जनसमस्या निवारण शिविर में ’हमारा शौचालय-हमारा सम्मान’ अभियान अंतर्गत हितग्राही हुए सम्मानित

दुर्ग | कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत घुघवा (क), जनपद पंचायत पाटन में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

एडीएम  अरविंद एक्का ने हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान अंतर्गत शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण कर चुके हितग्राहियों को प्रोत्साहन राशि का प्रतिकात्मक चेक प्रदान कर सम्मानित किया। राशि का हस्तांतरण डी.बी.टी. के माध्यम से की जाएगी।


जिला पंचायत सीईओ  बजरंग दुबे ने हितग्राहियों को शौचालय का नियमित उपयोग एवं ठोस व तरल अपशिष्ट का उचित प्रबंधन कर ग्राम में ओ.डी.एफ. प्लस के स्थायित्व को बनाए रखने हेतु अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान शाला के विद्यार्थियों द्वारा हाथ धुलाई गतिविधि का प्रदर्शन किया गया|

एवं उपस्थित प्रतिभागियों को हाथ धोने के महत्व से अवगत कराया गया। ग्राम में स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य कर रही कर्मा स्वच्छाग्राही, स्व-सहायता समूह को स्वच्छता कीट, एप्रान, दस्ताना आदि प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई।

शिविर में संभागायुक्त  सत्य नारायण राठौर, एडीएम  अरविंद एक्का, जनपद पंचायत पाटन सीईओ  मुकेश कोठारी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)  लवकेश ध्रुव, तहसीलदार  मीना साहू सहित जिला व जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं सरपंचगण उपस्थित थे।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button