जगदलपुर

सीआरपीएफ जवानों की ट्रक दुर्घटनाग्रस्त: तीन जवान घायल

जगदलपुर। बास्तानार घाट में सीआरपीएफ जवानों से भरी एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस ट्रक में 20 जवान सवार थे, जो 74, 223, और 171 बटालियनों से थे। यह जवान दोरनापाल से बारसूर की ओर जा रहे थे। दुर्घटना के तुरंत बाद तीन जवानों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें गीदम अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी जवानों की स्थिति सामान्य बताई गई है।  

प्राथमिक उपचार के बाद सभी जवान सीआरपीएफ की दूसरी वाहन में बारसूर के लिए रवाना हो गए। घटना के दौरान किसी भी जवान को गंभीर चोट नहीं आई, जिससे सभी की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button