दुर्ग

जिला स्तरीय नार्को समन्वयन समिति,एनसीओआरडी में वीसी के माध्यम से शामिल हुए प्रभारी सचिव जिले में मादक पदार्थों के तस्करी की रोकथाम हेतु अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

दुर्ग।  जिला कार्यालय दुर्ग के एनआईसी में एनसीओआरडी की जिला
स्तर पर गठित समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रभारी सचिव
सुब्रत साहू ऑनलाईन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मिलित हुए। जिला
स्तर पर प्रत्येक माह नार्को समन्वयन,एनसीओआरडी की बैठक आयोजित की जाती
है, जिसका उद्देश्य मादक पदार्थों के दुरुपयोग और तस्करी की रोकथाम हेतु
जिलों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करना है। 

प्रभारी सचिव साहू ने शासन के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के दुरुपयोगए जागरूकता
कार्यक्रमों की प्रभावशीलता और तस्करी पर लगाम लगाने के लिए जिलों द्वारा
किए जा रहे प्रयासों एवं प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने
संबंधित अधिकारियों को मादक पदार्थो के अवैध व्यापार पर सतत निगरानी
रखने, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चिन्हांकित स्थलों पर नशा मुक्ति
के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने
कहा नशीली दवाओं के उत्पादन विक्रय रख रखाव की सूचना प्राप्त होने पर
अनियमितता पायी जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जाए।

प्रभारी सचिव साहू ने जिले में नियमित रूप से नशा मुक्ति कार्यकम आयोजित करने, आयोजन
का प्रचार प्रसार करनेए मादक पदार्थो के उपयोग से हाने वाली हानि के
संबंध में आम जनताध्युवा वर्ग छात्र छात्राओं को जागरूक करने के निर्देश
दिए। साथ ही नशे की लत से बाहर लाए गए लोगों की समय-समय पर समीक्षा कर
कार्यशाला आयोजित करने, नशामुक्ति हेतु आयोजित कार्यक्रमों की एवं केंद्र
में उपचार पश्चात नशा.मुक्त हुए व्यक्तियों की संख्यात्मक जानकारी देने
तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को वर्ष 2022-23 से 2023-24 के मध्य की
गई कार्यवाही की तुलनात्मक प्रगति रिपार्ट तैयार करने कहा। इस दौरान
दुर्ग एनआईसी में कलेक्टर सु ऋचा प्रकाश चौधरीए एडीएम, अरविंद एक्का,
एएसपी आशीष झा, सीएमएचओ डॉ मनोज दानी, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग अमित
सिंह परिहार, सीजीएम सिमोन एक्का एवं अन्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित
थे।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button