Uncategorized
अटल चौक उद्घाटन कार्यक्रम में आम जनता के स्थान पर खाली कुर्सियां

- कोरबा (शिवशंकर जायसवाल )कटघोरा 25 दिसंबर 2025 : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृति में निर्मित अटल चौक के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर नगर कटघोरा जोरो से चर्चा हो रही है, 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय द्वारा प्रदेशभर में अटल चौक का वर्चुअल माध्यम से भव्य उद्घाटन किया गया। प्रदेश के अन्य शहरों और नगरों में जहां इस अवसर पर उत्साह देखने को मिली, वहीं कटघोरा में स्थिति इसके ठीक उलट नजर आई। कटघोरा नगर पालिका परिषद के सामने निर्मित अटल चौक के उद्घाटन अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई कुर्सियां लगभग पूरी तरह खाली दिखाई दीं।
क्योंकि आम जनता,प्रबुद्ध जन लोगो को बुलाया नहीं गया था।
स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि कार्यक्रम की सबसे बड़ी कमी यह रही कि आयोजन समिति ने नगर के गणमान्य और संभ्रांत नागरिकों से दूरी बनाए रखी। शासन के नियमानुसार ऐसे आयोजनों में समस्त जनप्रतिनिधियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं नगर के प्रबुद्ध नागरिकों को आमंत्रण पत्र भेजना अनिवार्य होता है, लेकिन कटघोरा में इस प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। और न ही उचित समझे। आजकल नगर पालिका में अधिकांश कार्य उल्टे चल रहे है।





