दुर्ग

विधायक गजेंद्र यादव ने की घोषणा- पोटिया और बैगापारा लगेगा हाईमास्क लाइट, वार्ड 19 में डोमशेड

दुर्ग। पोटियाकला वार्ड के सांस्कृतिक मैदान और बैगापारा स्टेडियम में हाईमास्क लाइट लगेगा। नवरात्रि में शहर के विभिन्न स्थानो पर विराजित माँ दुर्गा के प्रतिमा दर्शन करने पहुँचे विधायक गजेंद्र यादव ने नागरिकों से भेंट मुलाकात के दौरान विकास कार्य के लिए घोषणा किये है। वार्ड 19 के नागरिकों ने भी विधायक यादव से डोमशेड की मांग किये जिस पर जल्द पूरा करने की घोषणा किये।

  गौरतलब है की नवरात्रि में दुर्गा पंडाल और दशहरा कार्यक्रम के दौरान विधायक गजेंद्र यादव ने जनता के मांग के अनुरूप विकास कार्यों की सौगात दिए है। रावण दहन कार्यक्रम में पोटिया पहुँचे विधायक  यादव ने आयोजक समिति द्वारा गोवंश के संरक्षण को देखते हुए दईहान का सीमेंटीकरण की मांग रखे जिससे गाय को किचड़ में बैठने से निजात मिल सके। रावण पुतले को खड़ा करने लोहे का स्टैंड और सांस्कृतिक मंच मैदान में विभिन्न तरह होने वाले आयोजन में हजारों की संख्या लोग आते उसे देखते हुए |

हाईमास्क लाइट लगाने की मांग को विधायक गजेंद्र यादव ने उपस्थित जनता को सम्बोधित करते हुए मंच से ही पोटियावासीयों की तीनो मांग को पूर्ण कराने घोषणा किये। नवरात्र उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहुँचे विधायक  यादव से वार्ड 19 के नागरिकों ने दुर्गा मंच आलू गोदाम के पास डोमशेड बनाने की मांग किये, ताकी क्षेत्र में होने वाले धार्मिक, सामाजिक के बड़े आयोजन के लिए जगह मिल सके और शेड बनने से धुप बारिश में भी कार्यक्रम हो सकेंगे। जनता की मांग को विधायक गजेंद्र यादव ने स्वीकारते हुए पूरा करने की घोषणा किये।

बैगापारा स्टेडियम का संधारण होगा –

रावण दहन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे विधायक गजेंद्र यादव से आयोजक समिति ने बताया की क्षेत्र एकमात्र स्टेडियम ही जगह है जहाँ दशहरा के साथ विभिन्न बड़े कार्यक्रम होते है, जिस पर विधायक  यादव ने हजारों की संख्या में उपस्थित जनता को सम्बोधित करते हुए स्टेडियम परिसर हाईमास्क लाइट और बैठक गैलरी तथा आवश्यकता अनुसार स्टेडियम का संधारण कराने की घोषणा किये।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button