दुर्ग

आयुक्त ने किया एसएलआरएम सेंटर का निरीक्षण कर कचरों के निष्पादनप्रक्रिया में तेजी लाने दिए निर्देश

दुर्ग। सुबह आयुक्त सुमित अग्रवाल ने बटालियन वार्ड क्रमांक 60 ओवरब्रिज
के करीब एसएलआरएम में डोर टू डोर कचरा संग्रहण की जानकारी रिपोर्ट मांगी
उन्होंने निरीक्षण के दौरान रजिस्टर की जांच की निरीक्षण के दौरान आयुक्त
सुमित अग्रवाल को स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी बताया कि एसएलआरएम सेंटर
में एकत्रित कर कचरों का पृथकीकरण के बाद सूखे कचरे से प्राप्त पॉलीथीन
को बेलिंग मशीन से बंडल बनाकर निष्पादन हेतु भेजा जा रहा है। इसी तरह
गीले कचरो का पृथकीकरण के बाद एसएलआरएम सेंटर में सोनहा खाद बनाया जा रहा
है।

इसे खाद के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। बता दे कि इस कार्य में
तेजी आने के बाद अब निगम क्षेत्र में पॉलीथीन के कचरों का ढेर भी अब नजर
नहीं आता। गौरतलब है कि निगम प्रशासन द्वारा संचालित एसएलआरएम सेंटर में
संपूर्ण निगम क्षेत्र से भारी मात्रा में निकलने वाले कचरे को वहां
एकत्रित करने के बाद सभी तरह के गीले एवं सूखे कचरे को अलग अलग किया जाता
है।

आयुक्त ने कचरा सेग्रीकेशन कार्य की पूरी जानकारी, कर्मचारियों की
संख्या और उनकी उपस्थिति तथा कार्य का निरीक्षण किया।उन्होंने कहा कि
शहर में सफाई व्यवस्थाओ को और भी बेहतर करें साथ ही डस्टबिन लगाते हुए
प्रतिबंधित प्लास्टिक का भी प्रयोग किसी को नही करने दे।

उन्होंने सार्वजनिक स्थलों वार्ड की साफ-सफाई की व्यवस्था को देखा. लोगो से फीडबैक
लिया कहा झाडू और नाली सफाई हो रही है और वार्डो के नालियों की साफ सफाई
के साथ-साथ सार्वजनिक क्षेत्रो में बेहतर सफाई के लिए संबंधित वार्ड के
स्वच्छता निरीक्षक एवं सफाई दरोगा एवं वार्ड सुपरवाईजर को वार्डों एवं
सड़कों में साफ सफाई को और बेहतर किया जा सके।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button