दुर्ग

जुआ खेलने वालों को पुलिस ने धर दबोचा, रकम जब्त

दुर्ग। निर्माणाधीन मकान के पास इलेक्ट्रिक पुल के नीचे बैठकर रात को जुआ खेल रहे आरोपियों कोकोतवाली पुलिस ने पकड़ा है। उनके पास से 1450 रुपए नगद एवं ताश पत्ती जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। कोतवाली थाना पुलिस के मुताबिक पेट्रोलिंग पार्टी को भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शिव पारा में निर्माणधीन मकान के पास बिजली पोल के नीचे कुछ लोग ताश पत्ती से रूपये पैसों का हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। मौके पर पहुंची टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपियों यश ठाकुर 19 वर्ष पिता बेनी राम ठाकुर , कमल यादव 20 वर्ष पिता शत्रुघ्न यादव, संजू ढीमर 24 वर्ष पिता राजेंद्र ढीमर तथा राकेश कुमार यादव 19 वर्ष पिता तुलसीराम यादव सभी निवासी शिवपारा को पकड़ा और उनके खिलाफ कार्रवाई की।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button