दुर्ग

आयुक्त का औचक निरीक्षण: केलाबाड़ी स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में वजन त्यौहार किया समीक्षा

दुर्ग | आज दुर्ग कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने वार्ड क्रमांक 41 केलाबाड़ी स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में मनाए जा रहे वजन त्यौहार का औचक निरीक्षण किया।उन्होंने केलाबाड़ी आंगनबाड़ी केन्द्र में वजन त्यौहार के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं से पोषण माह अंतर्गत प्रतिदिवस किए जा रहे गतिविधियों की जानकारी ली।

इस दौरान आयुक्त द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों का वजन एवं ऊंचाई मापा गया।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के अलावा गर्भवती एवं शिशुवती माताओं से पौष्टिक खाद्य पदार्थों एवं टीकाकरण के संबंध में भी जानकारी रिपार्ट मांगी।इस अवसर पर आयुक्त ने आंगनबाड़ी केन्द्र में पोषण, ट्रैकर ऐप से डेटा चेक किया गया।बच्चो के वजन और हाइट दोनों इनक्रीज़ हुआ है।

उन्होंने बताया कि यहाँ कोई भी गंभीर कुपोषित नहीं मिला।निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने आंगनबाड़ी केन्द्र के शौचालय, पोषण वाटिका का निरीक्षण भी किया।इस कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र में 0 से 6 साल से कम उम्र के बच्चों का वजन एवं ऊंचाई मापना, पोषण स्तर की जांच एवं उनके अभिभावकों को पोषण संबंधित जानकारी दिया जा रहा है।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button