क्विज कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन

कोरबा ( शिवशंकर जायसवाल )कटघोरा 31 अक्टूबर 2026 स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कटघोरा में आज शासन के निर्देशानुसार राज्योत्सव कार्यक्रम’ के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता, निबंध व भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न स्कूलों से 250 छात्र/छात्राओं सहित समस्त स्कूलों के शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तुषार साहू (भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री, ) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एम.एस. कंवर (प्राचार्य, सेजेस कटघोरा) ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनील खांडे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं कटघोरा संकुल शैक्षिक समन्वयक (CSC) रवि कुर्रे एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों तथा सभी शिक्षकों सहित अन्य उपस्थित अभिभावकों के लिए जलपान की समुचित व्यवस्था की गई थी।

कार्यक्रम का सफल संचालन सेजेस कटघोरा के समस्त स्टाफ द्वारा किया गया।





