Uncategorized

सेवा संकल्प अभियान के तहत  जेबीडी कॉलेज द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ‘रक्तदान महादान’ कार्यक्रम 

सेवा संकल्प अभियान के तहत

जेबीडी कॉलेज द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ‘रक्तदान महादान’ कार्यक्रम

 

फोटो

कटघोरा( शिवशंकर जायसवाल )जेबीडी कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, कटघोरा की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) महिला एवं पुरुष इकाई द्वारा 17 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कटघोरा में ‘रक्तदान महादान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना की महिला इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ताहिरा बेगम एवं पुरुष इकाई कार्यक्रम अधिकारी प्रो. रियाज खान के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर डॉ. हेमन्त पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवक प्रदीप यादव, रामगोपाल, दीपक कुमार एवं देवराज ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई तथा रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के माध्यम से मानव सेवा का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा युवाओं को निःस्वार्थ सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए प्रेरित करना रहा।

 

रक्तदान केवल दान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का महादान है। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने सेवा और समर्पण की भावना के साथ अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दिये।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button