Uncategorized

कटघोरा में दहशत का साया: केशव डिक्सेना ने 15 मिनट में पकड़ा बेहद ज़हरीला सांप

 

कटघोरा (सत्यम जायसवाल), 22 जनवरी। हुकरा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक निर्माणाधीन घर के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने बेहद ज़हरीले सांप को देखा। उसने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। देखते ही देखते गांव में हड़कंप मच गया और लोगों ने सांप पकड़ने के लिए कटघोरा में प्रसिद्ध स्नेक रेस्क्यूअर केशव डिक्सेना को बुलाया। सूचना मिलते ही वे बिना देर किए मौके के लिए रवाना हो गए।

केशव डिक्सेना ने पहुंचकर महज 15 मिनट के भीतर साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए ज़हरीले सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने सांप को अपने साथ जंगल ले जाकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। उनकी त्वरित कार्रवाई से गांव वालों ने राहत की सांस ली और संभावित बड़े हादसे को टलते हुए देखा। ग्रामीणों ने इस बहादुरी भरे कार्य के लिए केशव डिक्सेना की सराहना की।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button