केटीजी क्लब द्वारा तीन दिवसीय गरबा का आयोजन

कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल )प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गरबा का आयोजन अग्रसेन भवन में 17/18/एवं 19 अक्टूबर को सम्पन्न कराया गया । 19 अक्टूबर को गरबा कार्यक्रम को शुभारम करते हुए माननीय क्षेत्रीय विधायक
प्रेमचंद पटेल ने कहा कि गरबा का आयोजन के टी जी क्लब द्वारा नवरात्रि के पर्व पर किया जाता है। कटघोरा वाले के लिए सौभाग्य की बात है।
माता रानी को खुश करने के लिए पूजा पाठ एवं गरबा का आयोजन किया जाता है। राज जायसवाल नगर पालिका कटघोरा के अध्यक्ष ने कहा कि गरबा का आयोजन में मां भवानी खुश होती इससे नगर में खुशहाली आती है।
Sdop विजय सिंह ने कहा कि
गरबा मुख्य रूप से माँ दुर्गा और उनके नौ रूपों की आराधना और वंदना का एक पारंपरिक तरीका है। जब हम गोल घेरे में गरबा करते हैं, तो वह समय के अनंत चक्र— जन्म, जीवन और मृत्यु को दर्शाता है। यह सिर्फ एक नृत्य नहीं, बल्कि समाज को एकता, प्रेम और उल्लास के सूत्र में बांधने का एक खूबसूरत उत्सव है।

संजय शर्मा ने कहा कि गरबा के आयोजन से माता दुर्गा जी जल्दी प्रसन्न होते है इस संस्कृति परंपरा को आगे बढ़ाने लिए आवश्यक है। केटीजी क्लब के अध्यक्ष लक्ष्मी गर्ग ने कहा कि गरबा का आयोजन विगत लम्बे समय की किया जा रहा है । इस आयोजन से धर्मिक पर्व से जोड़ा जाता है देवी को खुश करने के लिए यह आयोजन किया जाता है। केटीजी क्लब द्वारा माननीय मुख्य अतिथि प्रेमचंद पटेल विधायक पटेल को स्मृति चिन्ह के रूप में मेमोटो दिया गया।

इस अवसर पर केटीजी क्लब के सदस्य प्रशांत अग्रवाल विनय सिंह एवं रमेश अग्रवाल , श्रीराम अग्रवाल, मुरली साहू के अलावा अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। गरबा समारोह में पुलिस विभाग के एक अधिकारी भी उपस्थित रहे।





