हिंदू धर्म रक्षण संगठन के नेतृत्व में पसान मनाया जाएगा दशहरा उत्सव अध्यक्ष राजकुमार पांडेय

पसान (सत्यम जायसवाल )पसान में दशहरा उत्सव रावण दहन की शुरुआत हिंदू धर्म रक्षण संगठन के नेतृत्व में शुरू हुआ आपको बता दे कि कार्यक्रम पसान के राजा लालमनसिंह सत्यमेव जयते स्टेडियम दशहरा मैदान होना है शानदार यह तीसरा वर्ष पसान में इसकी शुरुआत हिंदू धर्मरक्षण संगठन के नेतृत्व में हुई हिंदू धर्म रक्षण संगठन से प्रेरित होकर ही कई जगह रावण दहन की शुरुआत हुई इस बार सत्यमेव जयते स्टेडियम दशहरा मैदान आकर्षण का केंद्र रहेगा शानदार रावण 51 फीट का उसके साथ ही भव्य आतिशबाजी एवं बाहरसे आने वाले संगीतमय कलाकार एवं रामलीला आकर्षण के केंद्र रहेंगे संगठन के अध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने समस्त पसान क्षेत्र वासियों को आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लेवे संगठन के उपाध्यक्ष मुकेश साहू ने बताया कि यह तीसरा वर्ष है इस बार कार्यक्रम कुछ विशेष रहेगा संगठन के सचिव श्री ओम प्रकाश जायसवाल ने बताया कि राम रावण का युद्ध अधर्म पर धर्म की जीत है और इस संस्कृति का प्रचार प्रसार दशहरा उत्सव के माध्यम से किया जाएगा संगठन के कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने मातृशक्ति का आवाह्न किया है कि धार्मिक एवं भक्ति मय प्रस्तुति में अवश्य उपस्थित हो वे संगठन के सह कोषाध्यक्ष विकास पांडेय ने बताया कि संगठन के द्वारा कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए बहुत सी तैयारी की गई है संगठन के मीडिया प्रभारी हिमांशु पांडेय एवं सह मीडिया प्रभारी सौरभ प्रजापति ने समस्त क्षेत्र वासियों को आमंत्रित किया है की अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लें कार्यक्रम के संयोजक श्री राम शरण सिह एवं सह संयोजक श्री दुर्गेश राजपूत एवं श्री बजरंग जायसवाल ने पसान समस्त क्षेत्र वासियों से आग्रह किया है कि दशहरा के भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रहेगी
संगठन के अध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि धर्म की जीत का यह उत्सव एवं मां नवरात्रि के अंतिम दिन का यह जश्न जगराते एवं छत्तीसगढ़ी कलाकारों के समायोग से मिलकर मनाया जाएगा रामलीला की भी मंडली मध्य प्रदेश से बुलाई जा रहे हैं जिनके माध्यम से भगवान राम के चरित्र का महिमा जन-जन तक पहुंचाना यही लक्ष्य रहेगा उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है की कानून व्यवस्था को बनाते हुए कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देवें एवं अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद उठावे उन्होंने बताया कि पसानक्षेत्र में पहले रावण दहन नहीं होता था जिसको देखने के लिए क्षेत्रवासी 40 किलोमीटर की लंबी यात्रा करके गौरेला दत्तात्रेय मैदान में जाते कई बार हादसे का भी शिकार हो जाते थे जिसको देखते हुए हिंदू धर्मरक्षण संगठन के नेतृत्व में रावण दहन की शुरुआत दशहरा उत्सव मनाने की शुरुआत पसान के सत्यमेव जयते स्टेडियम राजा लालमन सिंह खेल मैदान में प्रारंभ की गई पिछले बार अनुमानत: 20000 से अधिक संख्या में लोग उपस्थित थे इस बार 25 से 30 हजार लोगों की संख्या आने का अनुमान है उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को इस दशहरा उत्सव के लिए आमंत्रित किया है माता आदि शक्ति का आशीर्वाद सभी पर बना रहे जय श्री राम





