Uncategorized

निर्दलीय उम्मीदवार अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कोमल गिलास छाप को अधिक समर्थन मिलने की संभावना 

जायसवाल,मुस्लिम, यादव , साहू, पटेल ,व्यवसाई वर्ग का अधिक समर्थन

 

कटघोरा ( सत्यम जयसवाल ) नगरीय निकाय चुनाव का माहौल बहुत ही जोर शोर से प्रचार अभियान तेज हो गया है। और सभी प्रत्याशी उत्साहित भी है। विशेषकर कटघोरा नगर पालिका क्षेत्र में चुनावी माहौल अपने चरम पर सीमा पर है। भाजपा, कांग्रेस और तीसरे मोर्चे के बीच मुकाबला पूर्व कांग्रेस नेता कोमल जायसवाल, जिन्हें पार्टी से टिकट नहीं मिलने के कारण, उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में अपनी ताकत आजमाना पड़ा ।

 

*कोमल जायसवाल का प्रतिदिन जनसंपर्क*

 

कोमल ने अपने प्रचार प्रसार अभियान को तेज कर दिया है। वे नगर के विभिन्न हिस्सों में चार टीम बनाकर लोगो तक पहुंचकर जनसमर्थन जुटा रहे हैं। विशेष रूप से पुरानी बस्ती इलाके में उन्हें भारी जनसमर्थन मिलने की जानकारी मिल रही है।

उनके द्वारा की जा रही जनसंपर्क यात्राएं क्षेत्रवासियों के बीच चर्चा का विषय बन चुकी हैं।इसके साथ ही, उन्होंने सभी वार्डों के निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ एक पैनल तैयार किया है, जो उनके जीतने के रास्ते को आसान बना सकता है। चुनाव के लिए

 

जायसवाल समाज का मत अहम माना जा रहा है परंतु इस बार दो जायसवाल उम्मीदवार अध्यक्ष पद हेतु मैदान में उतरे हुए है । परंतु अधिकांश जायसवाल भाजपा समर्थित माने जाते है। उनके मन में थोड़ा दुख हुआ कि समाज के योग्य लोगों को टिकट न देना। बीजेपी के कुछ नेता भी दुखित है। की नैया पार कैसे लगेगी।

जायसवाल समाज के लोग अब वोट किसको दें उनके मन में यह विचार बार बार आ रहा है।जायसवाल समाज का वोट तीन भागो में विभाजित होगा। जो उम्मीदवार जितना मतदाताओं को आकर्षित कर ले। बार बार समाज की बैठक होती है मतदाता भी चुप्पी साधे बैठे हुए है।

एक ओर रिश्ता, समाज दूसरे ओर पार्टी। समाज से लोगों को पहचान बनती है समाज के लोगों का कहना है। कुछ लोग पार्टी से पहचान बनाने वाले लोग भी है। जायसवाल समाज से पहचान बनाने वाले अधिक समर्थक है। पहले समाज आया फिर पार्टी ऐसे मानने वाले भी है।

 

15 वार्डों में जनसम्पर्क और समाज के अलावा, यादव,साहू,मुस्लिम,पटेल,व्यवसाई, महिलाओं-युवाओं का समर्थन

 

कोमल जायसवाल का जनसंपर्क अभियान 15 वार्डों में तीव्र गति से चल रहा है। इस दौरान उन्हें मतदाताओं काअधिक समर्थन मिल रहा है। विशेष रूप से समाज के अलावा साहू,मुस्लिम,यादव,पटेल,व्यवसाई, महिलाएं और युवा उनके साथ खुलकर खड़े हुए हैं। कोमल जायसवाल के सरल और सादे व्यक्तित्व का फायदा उन्हें मिल रहा है, जिससे उनका समर्थन और भी बढ़ता जा रहा है। वही भा.ज.पा. के उम्मीदवार आत्मानारायण पटेल हैं, लेकिन भाजपा को जातिगत वोटों का नुकसान हो सकता है, जो कोमल जायसवाल की स्थिति को मजबूत करेगा।

 

 

कटघोरा नगर पालिका चुनाव 2025

 

कटघोरा नगर पालिका के चुनाव में 11 फरवरी को मतदान होगा, जिसमें नगर अध्यक्ष और 15 वार्डों के लिए वोट डाले जाएंगे। चुनाव परिणाम 15 फरवरी को घोषित होंगे। चुनाव की प्रक्रिया में कोमल जायसवाल की लहर अच्छी तरह साफ रूप से देखी जा रही है, और अगर जायसवाल समाज एकजुट रहता है, तो उनकी जीत निश्चित मानी जा रही है। कटघोरा नगर पालिका चुनाव इस बार काफी दिलचस्प होने जा रहे हैं। कोमल जायसवाल के प्रचार से चुनावी मैदान में हलचल मच गई है। उनके विकास वादों और समाजिक समर्थन से यह चुनाव भाजपा और कांग्रेस के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।

भाजपा एवं कांग्रेस पार्टी को मतदाता चार हजार से अधिक है। परंतु निर्दलीय उम्मीदवार को o से शुरू करना पड़ेगा।

जायसवाल समाज के वोट तीन भागो में विभाजित हो रहा है यह लोगो की बात से पता लगता है। जायसवाल समाज बीजेपी समर्थक माने जाते है।इसलिए भाजपा में कुछ लोग वोट देंगे। कुछ लोग कांग्रेस पार्टी के समर्थक है और रिश्तेदार भी। तीसरे निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पूर्व कांग्रेसी नेता कोमल जायसवाल चूंकि जायसवाल है,पुरानी बस्ती का है, कांग्रेसी नेता भी। इसलिए इनको तीन प्रकार के फायदे से सामाजिक वोट मिलेगा।

जायसवाल के साथ मुस्लिम वोट भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुस्लिम बाहुल्य पुरानी बस्ती है। अधिकांश कांग्रेस समर्थक भी है।परंतु एक निर्दलीय उम्मीदवार बस्ती से चुनावी मैदान में उतरा हुआ है।इसलिए कुछ प्रतिशत लोगों का झुकाव तो रहेगा ही।

भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आत्मा नारायण पटेल 15 वार्ड में धुआंधार प्रचार कर रहे हैं और लोगों का समर्थन भी मिल रहा है। इधर कांग्रेसी नेता राज जायसवाल भी प्रचार प्रसार तेज कर दिया है एड़ी चोटी जोर लगा रहे हैं ।उन्हें भी समाज का अधिक वोट मिलने की संभावना है।

भाजपा ,कांग्रेस के बीच निर्दलीय का सेंध भारी दिखाई दे रहा है। निर्दलीय से खतरा

भाजपा कांग्रेस को।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button