छत्तीसगढ़

राज्य स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल

महासमुंद | राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 05 नवम्बर को जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित समारोह में खाद्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री  दयालदास बघेल मुख्य अतिथि होंगे। शासन द्वारा राज्य स्थापना दिवस 01 नवम्बर को सभी जिला मुख्यालयों में दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला प्रशासन ने आमजनों को अपने घरों में भी दीप प्रज्ज्वलन करने अपील किया है।


राज्योत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और कवि संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पद्म डॉ. सुरेन्द्र दुबे, मुख्य कवि के रूप में मौजूद रहेंगे। साथ ही कोरबा से मती किरण सोनी, मुंगेली से देवेन्द्र प्रसाद वीर रस, कवर्धा से अभिषेक पांडेय अपने कविताओं से श्रोताओं को आनंदित करेंगे।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button