कोरबा

हसदेव नदी में पिकनिक के दौरान टेलीकॉम इंजीनियर की डूबने से मौत, 24 घंटे बाद भी शव बरामद नहीं

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है. चिचोली देवरमाल पिकनिक स्पॉट पर हसदेव नदी में मंगलवार को टेलीकॉम इंजीनियर डूब गया. घटना के बाद से अब तक शव बरामद नहीं हुई है. एसडीआरएफ की टीम लगातार खोजबीन कर रही है. वहीं बिलासपुर से स्पेशल टीम को बुलाया गया है. यह मामला उरगा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, आदर्श नामक युवक उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर का रहने वाला था और चांपा में एक कंपनी के लिए काम करता था. वह चिचोली गांव में मोबाइल टावर के काम के सिलसिले में रुका हुआ था. मंगलवार को वह अपने दोस्तों के साथ चिचोली देवरमाल पिकनिक स्पॉट पर गया था.

दोपहर करीब 12 बजे, आदर्श अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने उतरा. उसने अपने दोस्तों से कहा, “एक आखिरी फोटो ले लो,” जिसके बाद वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वे असफल रहे.

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया. हालांकि, 24 घंटे से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी आदर्श का शव नहीं मिल पाया है. स्थिति को देखते हुए बिलासपुर से विशेष रेस्क्यू टीम को बुलाया गया है. साथ ही आदर्श के परिवार को हादसे की सूचना दे दी गई है.

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button