कोरबा

रेलवे लाइन निर्माण स्थल पर दर्दनाक हादसा: मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत, एक घायल

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के गेवरा में रेलवे लाइन निर्माण के दौरान एक और दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें मिट्टी धसकने से एक मजदूर की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. इस हादसे ने कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल सूचना पर पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन कंपनी के दो ठेका मजदूर, विशाल नायक (26 वर्ष) निवासी-झारखंड, और दशरथ नायक (30 वर्ष), निवासी-झारखंड, गेवरा में एबी कोल स्टॉक के पास रेलवे साइडिंग गेवरा में ड्रेनेज का काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक मिट्टी धसकने से दोनों मलबे में दब गए.

घटना के बाद दोनों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया और तुरंत गेवरा के विभागीय हॉस्पिटल (NCH) ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने विशाल नायक को मृत घोषित कर दिया. वहीं दूसरे घायल मजदूर का उपचार किया गया. फिलहाल घायल मजदूर की हालत स्थिर है.

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button