दुर्ग

घर बैठे बनवा सकते है आयुष्मान कार्ड,डोर-डोर अभियान से लोगो को मिलेगी सुविधा

दुर्ग | नगर पालिक निगम।जिला कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के आदेश पर कमिश्नर सुमित अग्रवाल के निर्देश में कल से डोर टू डोर अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे. ताकि आर्थिक कमी की वजह से कोई भी व्यक्ति उपचार से वंचित न रहे.जिला एवं निगम प्रशासन की पहल से अधिकारी/कर्मचारी घर-घर जाकर गरीबों को इस योजना का लाभ पहुंचा रहे हैं. घर घर आयुष्मान कार्ड बनवाने की सुविधा दी जा रही है.

 ताकि छुटे हुए शहर क्षेत्र के लोग भी आसानी से इस योजना का लाभ ले  सके.राज्य में प्राथमिकता वाले राशन कार्डधारक परिवारों को प्रति परिवार 5 लाख रुपये तक की  निःशुल्क इलाज की सुविधा दी जा रही है. वहीं अन्य राशन कार्डधारकों को भी प्रति परिवार 50 हजार रुपये तक की चिकित्सा सुविधा दी जा रही है।

बता दे कि दीनदयाल अन्त्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की टीम द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु सोमवार से शहर के 60 वार्डों में अलग अलग चरणों में घर घर पहुँच कर सर्वे किया जाएगा तथा डोर टू डोर आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।  इसके तहत प्रथम चरण में 17 वार्डों में जहाँ सबसे अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु लंबित है। वहाँ घर घर सर्वे का कार्य शुरू किया जा रहा है।

इन 17 वार्डों में दिनांक 18 से 22 नवंबर तक सर्वे करके आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।  ऐसे लोग जिनका आयुष्मान कार्ड नही बना है अथवा अपडेट नही हुआ है वे सर्वे के दौरान आयुष्मान कार्ड अपडेट करा सकते है  एवं नवीन आयुष्मान कार्ड  बनवा सकते हैं। इसके साथ ही 17 वर्ष की आयु पूर्ण  करने वाले नागरिक भी अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है।

जानिए… 18 से 22 नवंबर किन किन वार्डो पहुचेगी डोर टू डोर अभियान आयुष्मान कार्ड अभियान..

1,बोरसी वार्ड नंबर 52,

2,कचहरी वार्ड 39

3,पोटियाकला उत्तर वार्ड 53

4,पोटिया कला दक्षिण वार्ड 54

5,केलाबाड़ी वार्ड 41

6,सिकोला भाठा उत्तर वार्ड 16

7,उरला पूर्व वार्ड 58

8,औधोगिक नगर वार्ड 17

9 कातुलबोड़  उत्तर  वार्ड 59

10,तकिया पारा वार्ड 8

11,शिव पारा, वार्ड 34

12,शहीद भगत सिंह दक्षिण वार्ड 19

13,नया पारा वार्ड 1

14,पद्मनाभपुर पूर्व वार्ड 46

15,मोहन नगर पूर्व वार्ड 13

16,बोरसी उत्तर वार्ड 51 एवं

17,तितुरडीह वार्ड 21 में घर घर पहुँचकर पात्र हितग्राहियों की जानकारी जुटाकर लोगो के तुरंत आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्रवाही की जायेगी।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button