Uncategorized

शिक्षा एवं संस्कार से कैरियर और चरित्र का निर्माण होता है – प्रो. आदिले 

 

कोरबा – ( सत्यम जायसवाल ) “शिक्षा मनुष्य के कौशल विकास के लिए अत्यंत आवश्यक होता है और उसके व्यक्तित्व के विकास में सहायक होता है। वहीं संस्कार मनुष्य को चरित्रवान बनाने के लिए आधार रूप में कार्य करता है। अतएव शिक्षा से जुड़े हुए और हम सभी सामाजिक व्यक्तियों को शिक्षा और संस्कार पर विशेष ध्यान देते हुए विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और चरित्र निर्माण की बात की जानी चाहिए।” उक्त उद्गार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरवाद्वारी में आयोजित “कैरियर निर्माण एवं सम्मान समारोह” में मुख्य अतिथि वक्ता के रूप में प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रो. प्यारेलाल आदिले प्राचार्य जय बूढ़ादेव कला एवं विज्ञान महाविद्यालय कटघोरा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि सुश्री लेखनी साहू राष्ट्रपति पुरस्कृत राष्ट्रीय सेवा योजना, प्रो. आदिले,डा.मनोज कुमार गुप्ता एवं अन्य समस्त अतिथियों का भव्यतापूर्ण स्वागत कर्मा नृत्य दल के द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय परिवार एवं रामपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक फूल सिंह राठिया के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्या की दायिनी मां सरस्वती के तेल चित्र पर समस्त अतिथियों ने पूजा-अर्चना किया और फूल माला चढ़ाया। अतिथियों के स्वागत में क्रमशः मुख्य अतिथि सहित समस्त अतिथियों का स्वागत क्रमशः सतीश कुमार गुप्ता प्राचार्य,व्याख्याता उत्तम कुमार तिवारी,कृष्णा लाल साहू, श्रीमती सुधारानी राठौर,श्रीमती जयंती राठीया,गजाधर सिंह कंवर,सतीश कुमार धुरी,ओम प्रकाश साहू,जोहर सिंह धुर्वे, रामेश्वर राठीया एवं प्रिया कोरवा ने किया। अन्य अतिथियों का स्वागत क्रमशः छात्र-छात्राओं में प्रेमलता,रश्मि,पूनम,विनीमाहेश्वरी,राजेश्वरी,सुरेंद्र,वंदना, रोशनी,यशवंत ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच प्रमिला बाई राठिया,राजेंद्र कुमार राठिया अध्यक्ष एसएमडीसी,संतराम राठिया,परमेश्वर राठिया भूतपूर्व सरपंच,दुल्ली सिंह जगत प्रधान पाठक एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कृत सुश्री लखनी साहू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि – “विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के लिए भरपूर प्रयास करना चाहिए और विभिन्न सामुदायिक कार्यक्रम में जुड़कर अपना व्यक्तित्व विकास करना चाहिए। इन कार्यों में कठिनाइयां तो आती है किंतु सतत रूप से मेहनत करने से सफलता अवश्य मिलती है। समस्त विद्यार्थियों को अपने जीवन में कोई न कोई सपना अवश्य देखनी चाहिए और उसे पूरा करने हेतु भरसक प्रयास करना चाहिए।” अपने उद्बोधन में डॉ.मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि- “जो विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का भरपूर उपयोग करता है वह निश्चित तौर पर सफलता अर्जित करता है और मैं ऐसे विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए सदैव तत्पर पर रहूंगा। ऐसे विद्यार्थी जो बोर्ड परीक्षा में टॉप टेन लाएंगे उनको हवाई यात्रा मैं कराऊंगा।” कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य सतीश कुमार गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापन विद्यालय परिवार की व्याख्याता जोहर सिंह धुर्वे ने किया। कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन व्याख्याता श्रीमती ज्योति शर्मा ने किया। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत और सम्मान अभिनंदन पत्र, सम्मान पत्र,शाल,श्रीफल भेंट करके किया गया।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button