दशहरे पर्व में पुलिस की व्यवस्था के लिए अधिकारी को पत्र लिखेंगे – थाना प्रभारी

कटघोरा ( शिवशंकर जायसवाल ) नगर कटघोरा में दशहरे पर्व 20 तारीख मंगलवार को मनाया जाएगा। कटघोरा में दशहरे पर्व का कार्यक्रम दो स्थानों में होने की संभावना है ,पहला मीना बाजार मैदान दूसरा तहसील दुर्गा प्रांगण में। उक्त दोनों स्थान में
लगभग 15 हजार से अधिक लोगों की आने की संभावना है।
परंतु उसी दिन छुरी एवं डेलवाडीह में भी दशहरे पर्व मनाया जाएगा और वहां भी दस हजार अधिक लोग जुटने की संभवना है।
कुल चार स्थानों में कार्यक्रम होगा । चार स्थानों में भीड़ अधिक होने से कितने पुलिस बल की आवश्यकता होगी और कहा कहा कितने पुलिस की ड्यूटी लगेगी।इसके बारे में थाना प्रभारी राजेश तिवारी महोदय को कैमरे के सामने बोलने के लिए मना कर दिया । दो टूक जवाब देते हुए कहा कि हम ये जानकारी किसी को बताने के लिए बाध्य नहीं है। और न ही हम बाईट देंगे।
इसके लिए हम पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी को पुलिस बल के लिए पत्र लिखेंगे । ये डिपार्टमेंट (अंदर) की मामला है।
पुलिस थाना प्रभारी एक ओर बोलता है कि प्रेस को पूरी सहयोग करेंगे परंतु दूसरी ओर जानकारी देने के लिए मना भी करते है ।





