Uncategorized
दशहरे पर्व में भारी संख्या में पुलिस की व्यवस्था की जावेगी – थाना प्रभारी

कटघोरा ( शिवशंकर जायसवाल ) नगर कटघोरा में दशहरे पर्व 20 तारीख दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। कटघोरा में दशहरे पर्व का कार्यक्रम दो स्थानों में होने की संभावना है ,पहला मीना बाजार मैदान दूसरा तहसील दुर्गा प्रांगण में। उक्त दोनों स्थान में
लगभग 15 हजार से अधिक लोगों की आने की संभावना है।
परंतु उसी दिन छुरी एवं डेलवाडीह में भी दशहरे पर्व मनाया जाएगा और वहां भी दस हजार अधिक लोग जुटने की संभवना है।
कुल चार स्थानों में कार्यक्रम होगा । चार स्थानों में भीड़ अधिक होने से कितने पुलिस बल की आवश्यकता होगी । थाना प्रभारी महोदय ने कहा कि दशहरे पर्व पर सभी स्थानों में भारी पुलिस की व्यवस्था की जावेगी। और दो दर्जन से अधिक अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। और भविष्य में भी गुंडा बदमाश के विरुद्ध धरपकड़ जारी रहेगी।





