Uncategorized

सीईओ जिला पंचायत ने सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास का किया निरीक्षण

निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

कोरबा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग ने गुरुवार को जिले के दूरस्थ ग्राम पंचायतोंकृचुईया, गढ़उपरोड़ा और देवपहरी का दौरा कर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवास निर्माण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और इसे निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। नाग ने मैदानी अमले को सतत फील्ड विजिट करने और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही, जनपद पंचायत सीईओ को आवास निर्माण की नियमित समीक्षा एवं मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान सीईओ नाग ने ग्राम चुईया में विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदाय के हितग्राही गोसोराम, प्रमिला और तीजबाई के निर्माणाधीन आवासों का जायजा लिया। उन्होंने हितग्राहियों से बातचीत करके आवास जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सरपंच, जनपद पंचायत सीईओ कोरबा, जिला समन्वयक (प्रधानमंत्री आवास योजना), कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा), ब्लॉक समन्वयक, तकनीकी सहायक, नोडल अधिकारी (आवास), रोजगार सहायक और आवास मित्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button