छत्तीसगढ़

प्रतिस्पर्धा वेल्डिंग श्रमिकों के लिए दो दिवसीयराष्ट्रीय वेल्डिंग प्रतिस्पर्धा सम्पन्न

भिलाई। दि इन्डियन इंस्टिट्यूट ऑफ वेल्डिंग-भिलाई ब्रांच एवं भिलाई इस्पात संयंत्र के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर की दो दिवसीय वेल्डिंग प्रतियोगिता के प्रथम चरण का शुभारम्भ मुख्य महाप्रबंधक एसएमएस-3 पी के सिंग के मुख्य आतिथ्य एवं मानद सचिव आईआईडब्लू-भिलाई शाखा सुनील कुमार बंसल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। संविदा श्रमिक वेल्डरों में सुरक्षित एवं उत्कृष्ट कौशल विकास को बढावा देने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 18 संविदा कम्पनी के 50 से भी अधिक वेल्डरों ने उत्साह से भाग लिया। प्रथम स्तर की प्रतिस्पर्धा का आयोजन दो श्रेणियों आर्क वेल्डिंग एवं गैस

वेल्डिंग में किया गया। कार्य के प्रत्येक स्तर के उचित मानकों का अनुपालन करते हुए वेल्डरों ने अपने-अपने कार्य को उत्कृष्टता के साथ संपन्न करते हुए अपनी सहभागिता दर्ज की। संविदा वेल्डरों के कार्यो का मूल्यांकन तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति द्वारा किया जाएगा, जिसमें पूर्व विभागाध्यक्ष एसएस शॉप एस.सी टुटेजा, विभागाध्यक्ष रिक्लेमेशन शैलेन्द्र अग्रवाल एवं महाप्रबंधक डब्ल्यूआरएम एम हुसैन शामिल हैं। दोनों श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नवम्बर’ 2024 में चेन्नई में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने की पात्रता हासिल होगी।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button