कटघोरा नगर पालिका में हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण, अध्यक्ष राज जायसवाल ने फहराया तिरंगा

कटघोरा (सत्यम जायसवाल)कटघोरा नगर पालिका परिसर में आज सुबह ठीक साढ़े सात बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल ने तिरंगा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। सीएमओ तिवारी जी और उपाध्यक्ष लाल बाबू ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वार्ड नंबर दो के पार्षद हरीश यादव, वार्ड नंबर नौ के संजय अग्रवाल, वार्ड नंबर चार के राजू राज दीवान, वार्ड नंबर तेरह की शिवमती पटेल तथा वार्ड नंबर दस की सुनीता जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही। नगर पालिका के इंजीनियर, अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आसपास के नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।
ध्वजारोहण के पश्चात अध्यक्ष राज जायसवाल ने सभी नगर पालिका कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि शासन की सभी योजनाओं को ईमानदारी और निष्ठा से लागू करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे टीम भावना के साथ कार्य करें, तभी कटघोरा और गढ़ौरा क्षेत्र की वास्तविक उन्नति और विकास संभव हो पाएगा। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा और उपस्थित लोगों में उत्साह देखने को मिला। यह आयोजन नगर के विकास और एकता का संदेश देता नजर आया।





