Uncategorized

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल किया जावे –राजेश यादव

कटघोरा ( शिवशंकर जायसवाल )भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह संयोजक (झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ) राजेश यादव ने कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत जवाली– चाकाबुड़ा पुल के अधूरे निर्माण को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है।

 

उन्होंने कहा कि लंबे समय से यह पुल अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे आवागमन बाधित होता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

 

यादव ने प्रदेश के प्रभारी मंत्री अरुण साव से मांग करते हुए कहा कि इस पुल का निर्माण कार्य तत्काल पूर्ण कराया जाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा लापरवाहीपूर्वक आधा-अधूरा निर्माण कर कार्य बंद कर दिया गया है, जो अत्यंत चिंताजनक है।

 

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही पुल निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया, तो क्षेत्रीय जनता के साथ मिलकर चक्काजाम आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

 

उन्होंने आगे कहा कि विगत कई वर्षों से यह पुल निर्माण कार्य ठप पड़ा है, जिससे आमजन, किसान एवं दैनिक आवागमन करने वाले लोगों को भारी असुविधा हो रही है।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button