*होली के पूर्व शांति समिति सुरक्षा की बैठक संपन्न*

*कटघोरा (सत्यम जायसवाल )दिनांक* 11/3/25 मंगलवार को दो पहर 2,बजे पुलिस थाना कटघोरा में शांति समिति सुरक्षा की बैठक थानेदार धर्म नारायण तिवारी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
बैठक में यह जानकारी दिया गया कि होलिका दहन नगर के कितने स्थानों में कहा कहा पर जलाई जावेगी। होलिका दहन के पास में घर, पेड़ पौधे, दुकान नहीं होना चाहिए।
होली पर्व में बाहर जाने वाले अपने घरों में सुरक्षा व्यवस्था करे। होली त्यौहार में पेंट कलर,कीचड़,वार्निश का उपयोग न करे। सरकारी संपत्ति को नुकसान n पहुंचावे , तीन सवारी दो पहिया वाहन में न चलावे। होली पर्व पर मुखौटा न पहने। होली पर्व शांति पूर्वक मनावे। जबर जस्ती रंग गुलाल n लगावे।शांति समिति सुरक्षा की बैठक में राज जायसवाल नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षद लाल बाबू, संजय कुमार, हरीश यादव,रमेश पटेल, निसार भैया,श्याम जायसवाल, घनश्याम अलवानी, बिट्टू भैया, शिवशंकर जायसवाल,सतीश धनोंदिया , चंदन बघेल, शशिकांत डिक्सेना, आलोक पांडेय,शारदा पाल,तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।






