Uncategorized

युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में जिला शिक्षा अधिकारी का मनमाना रवैया

 

कोरबा (सत्यम जायसवाल ) छग शासन द्वारा अतिशेष शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया की जा रही है। शासन द्वारा इस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के स्पष्ट निर्देश हैं। लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोरबा द्वारा पूरी प्रक्रिया अंधेरे में रखकर की जा रही है। संपूर्ण कोरबा जिले की कई शालाओं की सूची देर रात विलोपित कर दी गई है। जिला कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार उन्हें कुछ आवेदन मिले जिनके कारण रिक्त पद वाले शालाओं की सूची को संशोधित किया गया है। सूची देर रात शुक्रवार को जारी की गई।
काउंसिलिंग की प्रक्रिया शनिवार को हुई है।
रविवार को अवकाश है फिर सोमवार को पदस्थापना दी जाएगी। कुल मिलाकर शिक्षकों को दावा आपत्ति के लिए समय नहीं दिया जाएगा। पर प्रश्न यह है कि जिन रिक्त पद वाले शालाओं की सूची विलोपित की गई है, उन शालाओं में शिक्षकों की पदस्थापना पीछे दरवाजे से करने की योजना बनाई जा रही है क्या। पहले ही शिक्षक संघ इस युक्तियुक्तकरण करण की प्रक्रिया के विरोध में आवाज बुलंद कर रहे हैं। उस पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की इस तरह की मनमानी से शिक्षकों के आक्रोश को उग्र करने कार्य है। शिक्षकों ने शासन से जिला शिक्षा अधिकारी की कार्यप्रणाली और मनमानी पर लगाम लगाने की मांग की है, भविष्य में विरोध ,आंदोलन का स्वरूप ले सकता है।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button