बालोद

मोबाइल के लिए छात्र ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

बालोद. मोबाइल नहीं खरीदने से नाराज छात्र ने आत्महत्या कर ली. यह मामला बालोद कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम तरौद का है. यह घटना गुरुवार देर रात 10 बजे की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.मिली जानकारी के मुताबिक, छात्र ने अपने माता-पिता से मोबाइल खरीदने की जिद की, जिस पर परिजनों ने मना कर दिया.

इसके बाद रात करीब 10 बजे छात्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. सुसाइड से पहले छात्र ने अपने दोस्तों को कॉल किया था और कहा था कि मेरे पापा को फोन लगाए मैंने जहर खा लिया है. इसकी जानकारी दोस्तों ने छात्र के माता-पिता को दी. इसके बाद परिजनों ने उसे तत्काल धमतरी अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई.

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button