Uncategorized

बारिश में भी नहीं रुका तिरंगे यात्रा

कटघोरा (सत्यम जायसवाल ) मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग के नेतृत्व में कटघोरा से विशाल संख्या में बाइक रैली के रूप में कोरबा जिला की तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए सैकड़ो कार्यकर्ताओं पूरे उत्साह और जोश के साथ रवाना हुए।

लगातार बारिश होती रही रैली धीरे धीरे आगे बढ़ती रही। हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बाइक रैली में भाग लिए।

बारिश भी राष्ट्रभक्ति के इस जज़्बे को नहीं रोक सकी।

बारिश में भीगते हुए, हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारों के साथ कार्यकर्ता पूरे उत्साह से कोरबा पहुंचे।

कोरबा पहुंचने पर कटघोरा विधायक माननीय प्रेमचंद पटेल जी ने अपने क्षेत्र से पहुंचे कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया।

 

इसके पश्चात सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कोरबा जिला की भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल हुए और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ तिरंगे की शान को बुलंद किया।

 

यह यात्रा केवल एक रैली नहीं, बल्कि देशप्रेम, एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक बनी।

 

तिरंगा हमारी शान है, तिरंगा हमारी पहचान है। राष्ट्र प्रथम — सदैव भारत सर्वोपरि।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button