भव्य तिरंगा यात्रा की तैयारी में जुटा भाजपा मंडल कटघोरा, बैठक में बना विजन प्लान ✨

कटघोरा, (सत्यम जायसवाल)10 अगस्त 2025 (रविवार) — भारतीय जनता पार्टी मंडल कटघोरा द्वारा आगामी तिरंगा अभियान एवं तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर एक अति आवश्यक बैठक का आयोजन PWD विश्राम गृह (रेस्ट हाउस) में किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग ने की, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, जिम्मेदारियों का बंटवारा और जनभागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से संजय शर्मा (जिला मंत्री, भाजपा कोरबा), राम प्रसाद कोराम (कार्यक्रम संयोजक/मंडल महामंत्री), समजीत सिंह (मंडल महामंत्री), देव दुबे एवं ओम प्रकाश डिक्सेना (कार्यक्रम सहसंयोजक) सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बैठक में तय किया गया कि तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, नगरवासियों को भी इस अभियान से जोड़ने के लिए विशेष रणनीति बनाई गई। बैठक में पवन अग्रवाल, राजू दिवान, अजय गर्ग, जय गर्ग, रूपेश डिक्सेना, उमा शुक्ला, आकाश मानकर, कासिम अली, अमित जयसवाल, अनुराग दुहलानी, स्नेहलता पटेल, अर्चना अग्रवाल, उतरा चौहान, प्रताप मरावी, श्याम कश्यप, डागेश्वर शुक्ला समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर तिरंगा यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
नेताओं ने अपने वक्तव्य में कहा कि तिरंगा अभियान मात्र एक आयोजन नहीं, बल्कि यह देश की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करने का एक सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम के माध्यम से नगर में देशभक्ति का वातावरण और अधिक प्रगाढ़ किया जाएगा। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में यह प्रतिज्ञा ली कि तिरंगा यात्रा को अभूतपूर्व सफलता दिलाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।





