Uncategorized
स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

कटघोरा ( सत्यम जायसवाल )नगर के वार्ड क्रमांक 8 शास्त्री नगर स्थित अभ्युदय पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम के साथ में मनाया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर कटघोरा नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष लालबाबू ठाकुर के द्वारा ध्वजारोहण किया गया साथ ही उनके द्वारा स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर सभी बच्चों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर तथा उसके विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के इस अवसर पर पाठशाला के बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति भाषण एवं विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । कार्यक्रम के इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉक्टर शेख इश्तियाक, पाठशाला के प्राचार्य धनंजय कौशिक, सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।





