कवर्धा

संत कबीर कृषि महाविद्यालय में छात्राओं की समस्याओं पर आधारित कार्यशाला का आयोजन

संत कबीर कृषि महाविद्यालय में छात्राओं की समस्याओं पर आधारित कार्यशाला का आयोजन

कवर्धा, 16 जनवरी 2025। संत कबीर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कवर्धा में 15 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. निर्मोध प्रभा, कार्यक्रम अधिकारी ने की। कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग की विशेषज्ञों ने छात्राओं को उनके स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों का समाधान प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में डॉ. अर्चना कश्यप, गायनोकोलॉजिस्ट, श्रीमती अनुपमा तिवारी, डी.पी.एम., श्रीमती मंजूला सोनकर, काउंसलर, श्रीमती माया दुबे, और श्रीमती अनुराधा ने छात्राओं को उनके स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। महाविद्यालय से डॉ. निवेदिता शाह, श्रीमती मीरा ठाकुर और कुमारी हिरल चौहान भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय की 71 छात्राओं ने भाग लिया और अपनी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यशाला ने न केवल छात्राओं को स्वास्थ्य जागरूकता प्रदान की, बल्कि उनकी समस्याओं का समाधान भी किया, जिससे उन्हें एक सशक्त और सकारात्मक दिशा मिली। यह कार्यक्रम छात्राओं के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button