छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष वेणु माधवराव  ने अपने स्वर्गीय पिता के जन्म दिवस को वृद्ध आश्रम में मनाया गया

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष वेणु माधवराव ने अपने स्वर्गीय पिता स्वर्गीय ए विश्वेश्वर राव के जन्म दिवस को अनोखे तरीके से मनाया | उन्होंने अपने पिताजी को याद करते हुए जुनवानी स्थित रामशिला की कुटिया वृद्ध आश्रम पहुंचकर वहां उपस्थित समस्त बुजुर्गों के लिए भोजन की व्यवस्था रखी|

सभी बुजुर्गों को उन्होंने अपने हाथों से भोजन कराया इस अवसर पर उनके साथ अंतर्राष्ट्रीय बजरंग दल के समस्त कार्यकर्ता भी मौजूद रहे| भोजन के पश्चात समस्त कार्यकर्ताओं ने वहां मौजूद बुजुर्गों के साथ कुछ समय भी बताया और उनका हाल-चाल जाना इस तरह से उनके वहां पहुंचने से वृद्ध आश्रम की समस्त बुजुर्गों में काफी खुशी दिखी|  वृद्ध आश्रम में जन्मदिवस मनाने पर बुजुर्गों ने उनका बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया और कहा कि समाज में अगर सभी वर्ग के लोग इसी तरह से बुजुर्गों का ख्याल रखेंगे तो वृद्धा आश्रम की जरूरत ही नहीं होगी |

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button