रायपुर

ईवीएम विवाद: पूर्व सीएम बघेल ने हरियाणा चुनाव परिणाम पर उठाए सवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी देवी के दरबार में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। बघेल एकदिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव जिले के धर्म नगरी डोंगरगढ़ पहुंचे। इस दौरान पूर्व सीएम का कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

हरियाणा चुनाव के नतीजे को लेकर भूपेश बघेल

मीडिया से बातचीत में हरियाणा चुनाव के नतीजे को लेकर उन्होंने कहा कि, यह अप्रत्याशित रिजल्ट निकल कर सामने आया है। ऐसा रिजल्ट कहीं नहीं दिख रहा था। सर्वे भी यह बता रहा था कि, वहां बीजेपी नहीं जीत रही है। जब पोस्टल बैलट खुला तब कांग्रेस आगे चल रही थी। ईवीएम खुलते ही भाजपा आगे हो गई छत्तीसगढ़ में भी यही हुआ और एमपी में भी यही देखने को मिला।

प्रदेश में नक्सलवाद अब खत्म

नक्सलियों के खात्मे को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि, पूरे देश से ही नक्सलवाद अब समाप्ति की ओर है, छत्तीसगढ़ के साथ-साथ ही कुछ राज्यों में थोड़े बहुत बचे हैं। हमारे शासनकाल में भी हमने अबूझमाड़ क्षेत्र से लगभग 600 गांव को खाली करवाया था। अबूझमाड़ एरिया जहां अभी बड़ा ऑपरेशन हुआ है, वहां इंद्रावती नदी पर दो पुल हमारे कार्यकाल में बना। इसके बाद वहां स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र पीडीएस सहित सभी योजनाएं क्षेत्रों तक पहुंची। आवागमन की सुविधा होने के कारण कारण ऑपरेशन करने में आसानी हुई है।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button