Uncategorized

गुड गवर्नेस इनिशियेटीव अंतर्गत ब्लॉक दुर्ग में प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

दुर्ग| भारत सरकार, ग्रामीण विकास मंत्रालय, ग्रामीण विकास विभाग, महात्मा गांधी नरेगा डिविजन, नई दिल्ली सेे प्राप्त दिशा-निर्देश के अनुसार मुख्य कार्यपालन जिला पंचायत दुर्ग के मार्गदर्शन में गुड गवर्नेस इनिशियेटीव अंतर्गत ब्लॉक दुर्ग में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद पंचायत दुर्ग कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति गौरव मिश्रा मनरेगा ने प्रशिक्षण के दौरान जानकारी दी कि महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर गुड गवर्नेस इनिशियेटीव के रुप में ‘‘जॉब कार्ड, 7-रजिस्टर, वर्क फाईल के संधारण तथा कार्यस्थलों पर नागरिक सूचना पटल के निर्माण के लिए सांकेतिक अथवा सुझावात्मक फ्रेमवर्क एवं बुकलेट जारी कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें महात्मा गांधी नरेगा के मार्गदर्शिक के अनुसार कार्य ग्राम पंचायतों में जॉब कार्ड जारी करने व मनरेगा के तहत संधारित होने वाली 7 रजिस्टर, वर्क फाईल के संधारण की जानकारी दी गई। इसके अलावा मनरेगा में परदर्शिता स्थपित करने के लिए ग्राम पंचायत से संधारित किये जाने वाली पंजी की जानकारी भी दी गई। मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत में दो प्रकार के जॉब कार्ड जारी किये। सामान्य श्रेणी का व दुसरा विशेष श्रेणी। वहीं पंजी जॉब कार्ड राजिस्टर, ग्राम सभा रजिस्टर, कार्य रजिस्टर, शिकायत एवं सामाग्री राजिस्टर की जानकारी एवं कार्य स्थल में सूचना पटल की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में तकनीकी ग्राम पंचायत सहायक, रोजगार सहायक एवं ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button