छत्तीसगढ़

छावनी पुलिस का सख्त एक्शन, प्रतिबंधित डीजे बजाने वाले की गाड़ी जप्त

भिलाई. । छावनी थाना अंतर्गत डीजे संचालक प्रतिबंध के बाद गाड़ी में डीजे रखकर डीजे को बजाने के लिए ले जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी समेत डीजे को जप्त कर लिया। छावनी पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशन में प्रतिबंध लगने के बावजुद धुमला/डीजे वालों के मनमानी पर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दे रखे हैं।


लेकिन मिलन चैक केम्प 2 एवं तीन दर्शन मंदिर के पास केम्प 1 भिलाई में वाहन मेटाडोर(सीजी 22 एजी 2554) एवं (सीजी04 जेडी 7342) को पकडा गया जिसमें अनावेदक वाहन चालक विष्णु निषाद पिता राधेश्याम निषाद उम्र 28 साल साकिन भटगांव जेवरा सिरसा चैकी जेवरा सिरसा एवं वाहन चालक ईश्वर निषाद पिता गणेश राम निषाद उम्र 28 साल साकिन दादर चरोदा थाना भिलाई 3 जिला दुर्ग ने उक्त वाहन में धुमाल सेटअप वाहन से बाहर निकला हुआ था जो भार लदान करने के लिए दिये गये लम्बाई, चौडाई और उंचाई के संबंध मे नियमों का उल्लंघन कराना पाया गया है जिनके विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट अधीनियम के तहत धारा 194(1)(क) में कार्यवाही की जाकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button