छत्तीसगढ़

तलवार-चाकू लहराते हुए बर्थडे पार्टी मना रहे थे युवक, पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार

बिलासपुर। चौक के बीचोंबीच तलवार, चाकू लहराकर दोस्त की बर्थडे पार्टी मना रहे चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 4 चाकू और मौके से 14 बाइक जप्त किया गया है|

सिरगिट्टी क्षेत्र के फदहाखार स्थित मैट्रिक चौक के बीच में खड़े होकर 15 से 20 युवक अपने दोस्त का बर्थडे मना रहे थे. इस दौरान हाथ में चाकू तलवार लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहे थे. इसी दौरान सिरगिट्टी पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, जिनमें से चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button