छत्तीसगढ़

दशहरा के पूर्व ही बदमाशों ने जला दिया 40 फीट रावण का पुतला

धमतरी. नगर पंचायत भखारा का दशहरा वर्षों से विवादों में रहा है. पिछले वर्षों मे दशहरा के बाद भी रावण दहन नहीं हो पाया था. वहीं इस साल दशहरा के पूर्व रात्रि असामाजिक तत्वों ने रावण का तैयार पुतला को जला दिया. भखारा के मैदान में 40 फीट का रावण तैयार किया गया था, जिसका दहन आज होना था, लेकिन जिसे देर रात असमाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया. इसकी वजह से शासकीय वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है. इसकी शिकायत आयोजन समिति और अधिकारी ने थाने में की है. वहीं फिर से रावण का पुतला बनाया जा रहा है.

नगरवासियों की ओर से थाना भखारा में दिए आवेदन में बताया गया है कि प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी नगर पंचायत भखारा के रामलीला मैदान में नगरवासियों के सहयोग से रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इसके लिए लगभग 40 फुट का पुतला बनाया गया था. नगर पंचायत के शासकीय वाहन लिपटर क्रेन जिसका प्रयोग रावण पुतला बनाने में किया जा रहा था. किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात्रि में रावण के पुतला को आग के हवाले कर दिया, जिससे शासकीय वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है.

फिर से बनाया जा रहा नया पुतला : सीएमओ

रामगोपाल देवांगन ने बताया कि पहले लाइट बंद किया गया. इसके बाद पुतला को जलाया गया है. रात लगभग 12 बजे तक पूरी तैयारी करके सभी अपने घर चले गए थे. चारों तरफ लाइट जल रही थी. इसकी शिकायत थाने में की गई है. वहीं शाम को रावण दहन के लिए नया पुतला तैयार किया जा रहा है. इस संबंध में नगर पंचायत के सीएमओ संतोष विश्वकर्मा ने कहा कि उन्हें सुबह-सुबह सूचना दी गई थी किसी अज्ञात ने रावण के पुतले को आग लगा दिया है, जिससे वहां पर लिफ्ट क्रेन की टोकरी भी जल गई है. यह कार्यक्रम नगर वासियों द्वारा बनाई गई विशेष समिति की ओर से आयोजित किया जाता है. अब फिर से नया पुतला बनाया जा रहा है.

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button