रायपुर

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कोकीन सप्लायर गिरफ्तार, मनाली से लाई गई बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद

रायपुर|  कोकीन सप्लायर गिरफ्तार हुआ है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा थाना टिकरापारा क्षेत्रंतर्गत कमल विहार सेक्टर 04 चौक ऑक्सिजोन के पास से एम.डी.एम.ए. ड्रग्स रैकेट के आरोपी शुभम सोनी, अभिषेक साहू एवं सोनू अग्रवाल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 पैकेट चरस, 98 नग एम.डी.एम.ए टैबलेट, 01 नग पिस्टल मय मैगजीन, 02 नग स्मार्ट मोबाईल फोन, 01 नग इलेक्ट्रोनिक तौल मशीन, 100 नग खाली कैप्सूल एवं 100 नग प्लास्टिक का कैप्सूल कवर एवं नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 6,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 735/24 धारा 21बी नारकोटिक एक्ट 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में प्रकरण में लगातार बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेजेस की पतासाजी करने के साथ-साथ गिरफ्तार आरोपियों से भी एम.डी.एम.ए. ड्रग्स सप्लाय चैन के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही थी। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी अभिषेक साहू द्वारा बताया गया कि आर्यन ठाकरे नामक व्यक्ति द्वारा उसे हिमांचल प्रदेश से लाकर माल सप्लाय किया जाता था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी आर्यन ठाकरे की लगातार पतासाजी करते हुए उसे थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत नरईया तालाब पास एम.डी.एम.ए. ड्रग्स (कोकीन) के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा एम.डी.एम.ए ड्रग्स को हिमांचल प्रदेश से लाना बताया गया है।

जिस पर आरोपी आर्यन ठाकरे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 65 ग्राम एम.डी.एम.ए. ड्रग्स जिसका खुदरा मुल्य कीमती लगभग 10,00,000/- रूपये तथा घटना से संबंधित 01 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा के अपराध क्रमांक 735/24 धारा 21बी नारकोटिक एक्ट 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

आर्यन ठाकरे पिता महेन्द्र ठाकरे उम्र 20 साल निवासी विकास विहार कॉलोनी थाना डी.डी.नगर रायपुर।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button