सरगुजा

पैसा डबल करने का झांसा देकर लाखों की ठगी, बाप-बेटा गिरफ्तार

सूरजपुर। जिले में रकम डबल करने के नाम पर लोगों को लाखों का चुना लगाने वाले फरार बाप-बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अशफाक उल्लाह और उसके पिता जरीफ उल्लाह ने पैसा डबल करने के नाम पर कई लोगों को झांसे में लिया और उनसे लाखों की ठगी की। मामले की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 

मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय केतका रोड निवासी विशाल गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि, असफाक उल्लाह ने 35 दिन में पैसा डबल करने का झांसा दिया जिसके बहकावे में आकर उसे 10 लाख रुपये आरटीजीएस के जरिए ट्रांसफर किया। इसके बदले में असफाक ने 10 लाख रुपये का चेक दिया। काफी समय बीतने के बाद भी असफाक ने पैसा वापस नहीं किया और टालमटोल करने लगा। इसके बाद विशाल गुप्ता ने थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। 

पीड़ितों की शिकायतों के बाद हरकत में आई पुलिस 

वहीं दूसरे मामले में मानपुर निवासी मोहम्मद अल्ताफ ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि, ग्राम सोनपुर का असफाक उल्लाह, जरीफ उल्लाह और 5 लोगों ने 52 दिनों में पैसा डबल करने के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। तीसरे मामले में मानपुर सूरजपुर निवासी फरहत नाज ने थाना सूरजपुर 60 दिनों में पैसा डबल करने के नाम पर कुल 45 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। शिकायतों को गंभीरता से लेकर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अशफाक उल्लाह और उसके पिता जरीफ उल्लाह को गिरफ्तार कर लिया। अशफाक उल्लाह को 5 दिन का पुलिस रिमांड मिला है जबकि उसके पिता को जेल भेज दिया गया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button