छत्तीसगढ़

रात में 60 फीट नजर आने वाली सड़क शाम को हो जाती है 30 फीट, आयुक्त ने व्यवधान हटाने शुरू किया अभियान

रिसाली | सड़क की जमीन पर प्रचार सामाग्री रखने और दुकान सजाने वालों के खिलाफ रिसाली निगम ने मुहिम छेड़ दी है। गुरूवार की देर शाम आयुक्त मोनिका वर्मा ने व्यापारियों को समझाइश देने नेवई पुलिस के साथ सड़क पर ऊतरी। इस दौरान जबरदस्ती बहस करने पर जुर्माना वसूला, वही सड़क पर रखे सामानों को जब्त किया।

दरअसल जो सड़क रात में 60 फीट से अधिक दिखाई देती है, वह शाम होते-होते आधी नजर आती है। पसरा लगाने और दुकान सजाने की वजह से जाम की स्थिति रहती है। आयुक्त मोनिका वर्मा के समझाइश का असर नहीं होने से अब से सख्ती के साथ पेश आ रही है।

राजस्व, जनस्वास्थ्य, एनयूएलएम की टीम और नेवई पुलिस ने ऐसे व्यापारियों को हिदायते दी, जिन्होंने दुकान को सड़क की जमीन पर सजाया था। इस दौरान साइन बोर्ड और सजाने रखे फर्सी को जब्त कराया। साथ ही व्यापारियों को हिदायत दी गई कि दोबारा गलती करने पर पुनः जुर्माना और सामान जब्ती की कार्रवाही की जाएगी।

आयोध्या डेयरी को नोटीस
इस दौरान आयुक्त के निर्देश पर निगम के जनस्वास्थ्य विभाग में पदस्थ अधिकारियों ने कृष्णा टाॅकिज रोड स्थित आयोध्या डेयरी के साफ सफाई की भी जांच की। किचन में खुले में रखे डालडा का सैंपल लेकर लैब भेजा गया। वहीं आयुक्त ने किचन को प्रथम तल में होने और घुमावदार सीढ़ी होने पर आपातकाल के लिए व्यवस्था नहीं होनेके लिए नोटीस जारी करने निर्देश दिए।

इससे वसूला जुर्माना
नंदनी गर्व वीट -1000.00
क्वीन – 2000.00
झिलमील किड्स – 2000.00

अब सामान जब्ती
आयुक्त मोनिका वर्मा ने पूरे बाजार क्षेत्र में अभियान चलाने निर्देश दिए है। पहली बार में समझाइश कर असर नहीं होने पर दोबारा गलती करने पर सामान जब्त करने निर्देश दिए है। अभियान हर सप्ताह चलाया जाएगा।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button