छत्तीसगढ़

रिसाली टाउनशिप के बैक लेन की सफाई के लिए बनेगा प्लान- बंद स्ट्रीट लाइन का होगा सर्वे

रिसाली |  रिसाली निगम क्षेत्र में आने वाले टाउनशिप मरोदा सेक्टर, रिसाली सेक्टर, रूआबांधा सेक्टर के बैक लेन की सफाई करने योजना बनेगी। महापौर शशि सिन्हा की अध्यक्षता में भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में सफाई संबंधी कार्यो पर विस्तार से चर्चा की गई। भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों ने निगम प्रशासन को आश्वासन दिया कि वे सफाई को लेकर गंभीर है।

अधिकारी निगम के साथ सहयोगात्मक रवैय्या अपनाऐंगे।
सोमवार को दोपहर महापौर की अध्यक्षता में भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों के साथ स्वच्छता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। महापौर परिषद के सद्स्यों ने सिवरेज लाइन और बैक लेन की सफाई नहीं होने के विषय को प्रमुखता से उठाया।

इस पर बीएसपी के अधिकारियों ने कहा कि बैक लेन की सफाई करने वे विशेष रूप से कार्य योजना तैयार करेंगे। बैठक में महापौर परिषद के संजू नेताम, जहीर अब्बास, चन्द्रपकाश सिंह निगम, परमेश्वर, डाॅ. सीमा साहू, ममता यादव पार्षद जमुना ठाकुर, शीला नारखेड़े वहीं बीएसपी की ओर से के.के. यादव, आर.के. गर्ग, गोपाल वर्मा, शरद व नायडू उपस्थित थे।

बी.एस.पी. और व्यापारियों की होगी बैठक

महापौर ने रिसाली बीएसपी मार्केट की सफाई व्यवस्था को प्रमुखता से उठाया। साथ ही जगह-जगह कचरे के ढेर को उठाने निर्देश दिए। मार्केट क्षेत्र की सफाई के लिए व्यापारियों से बैठक कर समस्या को दूर करने और कटिंग के बाद झाड़ियों को शीघ्र उठाने का आश्वासन दिया।

प्रकाश व्यवस्था के लिए होगा सर्वे

बीएसपी टाउनशिप में चरमराई प्रकाश व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने प्रमुखता से बात रखी। इस पर बीएसपी ने जल्द सर्वे कर आवश्यकता अनुसार स्ट्रीट लाइट को दुरूस्त करने की बात कही।

डेड एनिमल की शिकायत पर 24 घंटे में निराकरण

चर्चा के दौरान बीएसपी के अधिकारियों ने कहा कि टाउनशिप के घुमने वाले आवारा कुत्तों का बधियाकरण किया जाएगा। वही मृत जानवरों को उठाने उन्होंने टेंडर किया है। मृत जानवर होने की सूचना पर वे तत्काल कार्यवाही कर समस्या का निराकरण करेंगे।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button