Uncategorized

लव मैरिज के दो दिन बाद युवक की बेरहमी से हत्या, पत्नी का सुहाग टूटा

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में डेंगू मलेरिया बचाव एवं मच्छर उन्मूलन हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त बजरंग दुबे के निर्देश पर पांचो जोन के स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा अपने-अपने जोन क्षेत्र में बिमारी की रोकथाम हेतु अभियान चला रहे है। जोन के स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की टीम बनाई गई है, जो बस्तीयों में जाकर निरीक्षण करते है। संबंधित परिवार को समझाइस देते है। रैली निकालते है, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को संदेश देते है कि किस प्रकार से स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखा जावे।

नगर निगम भिलाई का दल वार्ड क्रं. 17 नेहरू भवन पुरानी बस्ती के आस-पास कुलर, पानी की टंकी, कन्टेनर, शौचालय एवं नालियों में डेंगू मलेरिया बचाव एवं मच्छर उन्मूलन के लिए मैलाथियान, टेमिफास, जला आईल आदि का छिड़काव किया जा रहा है। उसके साथ-साथ नागरिको को जागरूक करते हुए बता रहे है कि पानी को उबालकर पीए, शुद्व ताजा भोजन करे।

बाहर के बासी खादय सामग्री खाने से बचे, किसी प्रकार की उल्टी-दस्त, कपकपी के साथ बुखार आदि होने पर नजदीक के शासकीय अस्पताल में डाॅक्टर को दिखाकर दवा लेवें। अपने मन से मेडिकल स्टोर से दवा लेने से बचें, स्वयं से सुरक्षा ही सबसे बड़ा बचाव है। अभियान के दौरान जोन के वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक के.के.सिंह, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, अनिल मिश्रा, विरेन्द्र बंजारे, हेमंत मांझी, सुदामा परगनिया, गोपी साहू, चुर्णमणी यादव आदि उपस्थित रहे।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button