दुर्ग

सुंदर एवं स्वच्छ शहर की परिकल्पना के तहत सफाई व्यवस्था में और बेहतर कार्य करने के दिये निर्देश

दुर्ग: नगर पालिक निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने मंगलवार की सुबह शहर के अलग-अलग क्षेत्रों का भ्रमण कर सफाई का जायजा लिया।

उन्होंने  वार्ड नबर 15,18, 20, 31,57 सहित 58 का निरीक्षण कर जायजा लिया।उन्होंने ने वार्ड 57,58 में साफ सफाई व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर नागरिको से रूबरू होकर उनकी समस्या को सुना,उन्होंने नागरिको को जल्द समस्याओं का निराकरण करने की बात कही।

कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने निरीक्षण के दौरान सुपर वाइजर को कार्य पृथक करने दिए निर्देश।वार्ड भ्रमण के दौरान लगाई फटकार,सुपरवाइजरों को समय पर उपस्थिति दर्ज करने, वार्डों में सफाई व्यस्था दुरुस्त करने, दुकानदारों को कचरा बाहर न फेंकने हेतु समझाइश देने एवं मार्केट में कचरा फैलाने वालों पर अर्थदंड की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने अधिकारी व टीम को सुंदर एवं स्वच्छ शहर की परिकल्पना के तहत सफाई व्यवस्था में और बेहतर कार्य करने के दिये निर्देश है।

वार्ड सहित अन्य क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान सुपरवाइजरों को निर्देशित कर कहा कि सफाई कर्मचारियों की हाजिरी निष्ठा में चेक कर सुबह साढ़े छह बजे सभी को काम पर लगाएं और दोपहर दो बजे दूसरी बार हाजिरी लें।उन्होंने कहा सफाई पर लापरवाही करने पर होगी कार्रवाही।

कमिश्नर ने निरीक्षण के मौके पर नाली सफाई कार्य का निरीक्षण करते हुए मौजूद अधिकारी से कहा कि जितनी भी नालियां जाम की स्थिति में बनी हुई है उन सभी नालियों को चिन्हित कर निकासी के लिए बेहतर व्यवस्था बनाये, सफाई व्यवस्था को और भी बेहतर बनाये एवं सड़क किनारे झिल्ली, पन्नी फेकने वाले ठेले- खोमचे पर जुर्माने की कार्रवाही करें,

निरीक्षण के दौरान शहर में प्रकाश व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गली मोहल्ले की स्ट्रीट लाइट जहां भी बंद पड़ी हो चेककर स्ट्रीट लाइट तत्काल सुधारकर प्रकाश व्यवस्था बनाये। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग मौजूद रहें।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button