बलरामपुर

30 गांव के लोगों से 20 करोड़ की ठगी पैसा डबल करने का दिया था झांसा

बलरामपुर | बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर के चलगली थाना क्षेत्र में एक बड़े ठगी का मामला सामने आया है। एक शातिर ठग ने 30 गांवों के लोगों को पैसे डबल करने का लालच देकर लगभग 20 करोड़ रुपये की ठगी की है।

पीड़ितों ने पीएम आवास योजना और धान की फसल गिरवी रखकर पैसे गंवाए हैं। अब तक 50 से ज्यादा पीड़ितों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पीड़ितों से बयान लिया गया |

ग्रामीणों का कहना है कि ठग ने ANTOFAGASTA ऐप के माध्यम से ठगी की और अन्य लोगों के साथ भी ठगी होने की आशंका जताई है। पुलिस ने ठग को पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर छापेमारी शुरू कर दी है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया है।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button