युवा सम्मेलन के अवसर पर 300 श्रीराम श्रद्धा सेतु यात्रियों को रवाना किया गया

कटघोरा( सत्यम जायसवाल ) कटघोरा में आज स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आस्था, राष्ट्रभक्ति और युवा चेतना का भव्य संगम देखने को मिला। कटघोरा के मेला मैदान में श्रीराम श्रद्धा सेतु यात्रा और युवा सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कोरबा से अयोध्या तक जाने वाली श्रीराम श्रद्धा सेतु यात्रा को विधिवत रवाना किया गया। करीब 150 बाइक सवारों की रैली अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के लिए निकली, जहाँ श्रद्धालु भगवान श्रीराम के दर्शन करेंगे।
आयोजन के तहत 3 अरब 33 करोड़ 33 लाख राम नाम लेखन का लक्ष्य मात्र 6 दिनों में पूर्ण किया गया, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर श्रद्धालु अयोध्या में सरयू नदी में स्नान कर तिल-गुड़ और खिचड़ी का अर्पण करेंगे।

यह पूरा आयोजन RSS के तत्वावधान में संपन्न हुआ। रैली को रवाना करते समय जय श्रीराम के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।।श्रीराम सेतु यात्रियों को rss महिला परिवार,संस्कार भारती इकाई,एकल विद्यालय ,जायसवाल महिला सभा , एवं अन्य वर्ग के महिलाओं ने तिलक लगाकर और फूल मालाएं पहनाकर रैली का स्वागत और अभिनंदन किया।

यात्रा का पोंडी उपरोड़ा में भी भव्य स्वागत किया गया, जहाँ से श्रद्धालुओं को अयोध्या के लिए आगे रवाना किया गया। अयोध्या जाने युवाओं में जमकर उत्साह देखने को मिला। संस्कार भारती इकाई से योगी सर,राजकुमार यादव,के अगुवाई में rss में डॉ गोपाल बन गोस्वामी के अगुवाई में सेतु यात्रियों का स्वागत किया गया।उनके पूर्व सभी को भोजन कराया गया। सेतु यात्रियों को पहला पड़ाव अंबिकापुर,दूसरा दिन पड़ाव काशी में तीसरा दिन पड़ाव अयोध्या में फिर वापसी पड़ाव रेणुकूट में होते हुए 16जनवरी को रात्रि तक अपने अपने घर वापसी हों जायेंगे।सेतु यात्रियों के व्यवस्था के लिए 100 से अधिक महिला पुरुष स्वयं सेवक कार्य में लगे हुए थे।




