15 दिवसीय स्विमिंग प्रशिक्षण पुरस्कार वितरण संपन्न

कटघोरा (सत्यम जायसवाल ) 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन स्विमिंग प्रशिक्षण गोकुल धाम में दिया गया। स्विमिंग प्रशिक्षण के दौरान प्रतियोगिता का
आयोजन भी किया गया।
समापन समारोह कार्यक्रम के अतिथि के रूप में थानेदार धर्मनारायण तिवारी जी एवं अतिथि शिवशंकर जायसवाल प्रेस क्लब सचिव ,स्विमिंग संचालक लक्ष्मी गर्ग उपस्थित रहे।
थानेदार ने कहा कि छोटे छोटे बच्चों ने स्विमिंग सीखाकर बहुत अच्छा कार्य किया ।ये भी मेहनत का काम है कम से कम दो घंटे मोबाइल से दूर रहे अच्छी बात है।
स्विमिंग प्रतिभागियों को थानेदार धर्म नारायण तिवारी एवं शिव शंकर जायसवाल प्रेस क्लब सचिव , संचालक लक्ष्मी गर्ग द्वारा एवं अभिभावकों ,द्वारा प्रतिभागियों प्रज्ञा कौशिक, शिवाय अग्रवाल, अभ्याश गर्ग, आनंद अग्रवाल, अनुज एक एक शील्ड दिया गया।
स्विमिंग ट्रेनर के रूप में विकास एक्का एवं सावित्री कोचे उपस्थित रही।
पुरस्कार के रूप में सभी बच्चों को एक एक गोल्ड मेडल भी दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में पालक गण उपस्थित रहे और भविष्य में स्विमिंग प्रशिक्षण का देने की बात कही गई।






